Kathak Dance Nritya Bhushan Part 1 Syllabus
कत्थक नृत्य
परीक्षा के अंक
पूर्णांक : १५०
शास्त्र – ५०
क्रियात्मक-१००
शास्त्र
- परिभाषा – लय ,ताल ,मात्रा ,सम ताली ,खाली,आवर्तन ,विभाग,ठेका ,नृत्,ततकार,गत पलटा ,आमद, परण नृत्य, नाटय, ताण्डव तथा सलामी ।
- पाठयक्रम में निर्धारित ताल समूहों के ठेके ठाह और दुगुन लय में ठेका लिखने का अभ्यास
- ततकार एक गुण (ठाह), दुगुनऔर चौगुन में लिखनें
- जीवनी-श्री शम्भू महाराज और अच्छन महाराज।
क्रियात्मक
- गर्दन और कन्धे के शारीरिक व्यायाम का अभ्यास।
- लय और छन्द में चलने का अभ्यास ।
- त्रिताल में ठाह, दुगुन और चौगुन लय में दो प्रकार के तत्कार हाथ की मुद्रा सहित ।
- आठ साधारण तोडे व टुकडे ।
- चार साधारण गत निकास ।
- दादरा एवं कहरवा ताल में बद्ध गीत पर नृत्य करने की क्षमता।
- पाठयक्रम में निर्धारित सभी टुकडे और तत्कार हाथ पर ताली-खाली दिखाकर बोलने का अभ्यास ।
- टिप्पणी – पूर्ण वर्षों का पाठयक्रम सयुक्त रहेगा।