Theka Aavartan , Thah ,Dugun ,Tigun , Chaugun in Indian classical music in hindi is described in this post .
Theka in Indian classical music / ठेका की परिभाषा –
प्रत्येक ताल के कुछ निश्चित बोल होते हैं , जिसे ठेका कहते हैं । जैसे –
कहरवा ताल का ठेका – धा गे ना ती , ना का धी ना ।
झप ताल का ठेका – धी ना , धी धी ना , ती ना , धी धी ना ।
Aavartan in Indian classical music / आवर्तन की परिभाषा –
किसी भी ताल के ठेके को एक बार बजने से एक आवर्तन पूरा होता है । इस प्रकार जितनी बार पूरे ठेके को बजाएँगे उतनी ही आवर्तन पूरा होगा ।
Thah ,Dugun ,Tigun , Chaugun in Indian classical music / ठाह व दुगुन की परिभाषा –
गाते – बजाते समय कोई न कोई लय अवश्य रहती है । लय से मात्रा बनती है । एक मात्रा में एक बोल बोलने को एकगुन या ठाह कहते हैं ।
एक मात्रा में दो बोल बोलने को दुगुन कहते हैं ।
एक मात्रा में तीन बोल बोलने को तिगुन कहते हैं ।
एक मात्रा में चार बोल बोलने को चौगुन कहते हैं ।
जैसे –
दादरा ताल/Dadra Taal
ताल परिचय –
मात्रा – इस ताल में 6 मात्रा होती हैं ।
विभाग – इस ताल में 2 विभाग होते हैं ।
ताली – इस ताल में पहली मात्रा पर ताली लगती है ।
खाली – इस ताल में चौथी मात्रा खाली होती है ।
यह ताल फिल्मी गीत ,लोकगीत , भजन में प्रयोग होती है ।
एक गुन या ठाह में लिखने का तरीका –
मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
बोल | धा | धी | ना | धा | तू | ना |
चिन्ह | x | 0 |
इस ताल को दुगुन में लिखने के लिए दो बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।
जैसे –
मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
बोल | धाधी | नाधा | तूना | धाधी | नाधा | तूना |
चिन्ह | x | 0 |
इस ताल को तीगुन में लिखने के लिए तीन बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।
जैसे –
मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
बोल | धाधीना | धातूना | धाधीना | धातूना | धाधीना | धातूना |
चिन्ह | x | 0 |
इस ताल को चौगुन में लिखने के लिए चार बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।
जैसे –
मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
बोल | धाधीनाधा | तूनाधाधी | नाधातूना | धाधीनाधा | तूनाधाधी | नाधातूना |
चिन्ह | x | 0 |
Raag parichay of all raags in Indian Classical music..
Defination of Theka,Aavartan , Thah ,Dugun ,Tigun , Chaugun in Indian classical music in hindi / ठेका ,आवर्तन ,ठाह,दुगुन ,तिगुन व चौगुन are described in this post .. Saraswati sangeet sadhana provides complete Indian classical music theory in easy method ..
Click here For english information of this post ..
Some posts you may like this…