तीन ताल में 16 मात्रा होती हैं और चारो विभाग समान होते हैं सब में 4 – 4 मात्रा होती हैं 1 , 5 और 13वि मात्रा पर ताली लगती है तीन ताल को त्रिताल के नाम से भी जाना जाता है और इस ताल को एकगुन दुगुन तिगुन और चौगुन में तबले व अन्य वाद्यों पर बजाया जाता है और ख्याल , ठुमरी में मध्य लय व द्रुत लय साथ प्रयोग की जाता है|
16 मात्रा में से पहली मात्रा को सम कहा जाता है और 9वीं मात्रा को खाली कहा जाता है। तीनताल को गिनने के लिए दर्शक या छात्र पहली मात्रा पर ताली बजाते हैं, 5वी मात्रा पर ताली बजाते हैं, फिर 9वी मात्रा पर दायें हाथ से हाथ को हिला कर खाली रकते हैं और अंत में फिर से 13वीं मात्रा पर ताली बजाते हैं
Teen Taal
तीन ताल का ताल परिचय –
मात्रा – इस ताल में 16 मात्रा होती हैं ।
विभाग – इस ताल में 4 विभाग होते हैं ।
ताली – इस ताल में 1 , 5 , और 13 वी मात्रा पर ताली लगती है ।
खाली – इस ताल में 9वी मात्रा खाली होती है ।
इस ताल को राग गायन में प्रयोग करते हैं।
ताल में पहली मात्रा सम कहलाती है इसे “x” से चिन्हित किया गया है
ताली – तीन ताल में ताली को ( x 2 3 ) से 1,5 व 13 वी मात्रा पर चिन्हित किया गया है
खाली – तीन ताल में खाली को “० ” से चिन्हित किया जाता है
Teentaal Bol in Hindi
बोल – धा धिं धिं धा / धा धिं धिं धा / धा तिं तिं ता / ता धिं धिं धा
Teentaal in Ekgun
तीन ताल और त्रिताल का ठेका –
ठाह या एक गुन में लिखने का तरीका –
| मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 |
| बोल | धा | धिं | धिं | धा | धा | धिं | धिं | धा | धा | तिं | तिं | ता | ता | धिं | धिं | धा |
| चिन्ह | x | 2 | 0 | 3 |
Teentaal in Dugun
दो गुन में लिखने का तरीका –
इस ताल को दुगुन में लिखने के लिए दो बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।
जैसे –
| मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
| बोल | धाधिं | धिंधा | धाधिं | धिंधा | धातिं | तिंता | ताधिं | धिंधा |
| चिन्ह | x | 2 |
| 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 |
| धाधिं | धिंधा | धाधिं | धिंधा | धातिं | तिंता | ताधिं | धिंधा |
| 0 | 3 |
Teentaal in Tigun
तीगुन में लिखने का तरीका
इस ताल को तीगुन में लिखने के लिए तीन बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।
जैसे –
| मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 |
| बोल | धाधिंधिं | धाधाधिं | धिंधाधा | तिंतिंता |
| चिन्ह | x |
| 5 | 6 | 7 | 8 |
| ताधिंधिं | धाधाधिं | धिंधाधा | धिंधिंधा |
| 2 |
| 9 | 10 | 11 | 12 |
| धातिंतिं | ताताधिं | धिंधाधा | धिंधिंधा |
| 0 |
| 13 | 14 | 15 | 16 |
| धाधिंधिं | धाधातिं | तिंताता | धिंधिंधा |
| 3 |
Teentaal in Chaugun
चौगुन में लिखने का तरीका
इस ताल को चौगुन में लिखने के लिए चार बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।
जैसे –
| मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 |
| बोल | धाधिं धिंधा | धाधिं धिंधा | धातिंतिंता | ताधिंधिंधा |
| चिन्ह | x |
| 5 | 6 | 7 | 8 |
| धाधिं धिंधा | धाधिं धिंधा | धातिंतिंता | ताधिंधिंधा |
| 2 |
| 9 | 10 | 11 | 12 |
| धाधिं धिंधा | धाधिं धिंधा | धातिंतिंता | ताधिंधिंधा |
| 0 |
| 13 | 14 | 15 | 16 |
| धाधिं धिंधा | धाधिं धिंधा | धातिंतिंता | ताधिंधिंधा |
| 3 |
तीन ताल को हाथ पर लगाने का तरीका –
ताल को हाथ पर दिखने में दोनों हाथो का प्रयोग होता है
पहला विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर पहली मात्रा पर ताली देते हुए 4 बार गिनते और बोल बोलते हैं
दूसरा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 5वी मात्रा पर ताली देते हुए 4 बार गिनते और बोल बोलते हैं
तीसरा विभाग – दायें हाथ से 9 वी मात्रा खाली रखते हुए दांये हाथ से 4 बार गिनते और बोल बोलते हैं
चौथा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 13वी मात्रा पर ताली देते हुए 4 बार गिनते और बोल बोलते हैं
तीन ताल प्रश्न उत्तर –
तीन ताल में कितनी मात्रा व विभाग होते हैं ?
तीन ताल में 16 मात्रा व 4 विभाग होते हैं ।
तीन ताल बोल क्या हैं ?
तीन ताल बोल – धा धिं धिं धा धा धिं धिं धा धा तिं तिं ता ता धिं धिं धा
तीन ताल में ताली खाली कहाँ लगती हैं ?
ताली – इस ताल में 1 , 5 , और 13 वी मात्रा पर ताली लगती है ।
खाली – इस ताल में 9वी मात्रा खाली होती है ।
धा धिं धिं धा बोल के ताल का क्या नाम है ?
तीन ताल के बोल धा धिं धिं धा से शुरू होते हैं
तीन ताल में कितनी ताली और कितनी खाली होती है?
तीन ताल में ताली – 1 , 5 , और 13वी मात्रा पर और खाली 9वी मात्रा पर लगती है
तीनताल में कुल कितने विभाग होते हैं?
तीन ताल में 4 विभाग हैं हर विभाग में 4 -4 मात्रा होती हैं
तीन ताल का दूसरा नाम क्या है?
तीन ताल को कुछ संगीतकार त्रिताल भी कहते हैं
तीन ताल का ठाह क्या है ?
तीन ताल ठाह – धा धिं धिं धा / धा धिं धिं धा / धा तिं तिं ता / ता धिं धिं धा
तीन ताल का कहाँ प्रयोग होता है ?
तीन ताल को एकगुन दुगुन तिगुन और चौगुन में तबले व अन्य वाद्यों पर बजाया जाता है और ख्याल , ठुमरी में मध्य लय व द्रुत लय साथ प्रयोग की जाता है
तीन ताल को हाथ पर कैसे लगाते हैं ?
तीन ताल को हाथ पर लगाने का तरीका –
ताल को हाथ पर दिखने में दोनों हाथो का प्रयोग होता है
पहला विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर पहली मात्रा पर ताली देते हुए 4 बार गिनते और बोल बोलते हैं
दूसरा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 5वी मात्रा पर ताली देते हुए 4 बार गिनते और बोल बोलते हैं
तीसरा विभाग – दायें हाथ से 9 वी मात्रा खाली रखते हुए दांये हाथ से 4 बार गिनते और बोल बोलते हैं
चौथा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 13वी मात्रा पर ताली देते हुए 4 बार गिनते और बोल बोलते हैं
Click here for Defination of all terms in Indian classical music..
Teen taal Bol in hindi 16 Matras 4 Vibhag Ekgun Dugun Chaugun is available on saraswati sangeet sadhana.Learn indian classical taals online.
Click here For english information of this post ..
Some posts you may like this…

Vayaa Bhaivnath