तीवरा ताल में 7 मात्रा होती हैं और 3 विभाग होते हैं |1 , 4 और 6 ठी मात्रा पर ताली लगती है और इस ताल को एकगुन दुगुन तिगुन और चौगुन में तबले व अन्य वाद्यों पर बजाया जाता है और इस ताल का राग गायन में प्रयोग करते हैं।
7 मात्रा में से पहली मात्रा को सम कहा जाता है |तीवरा ताल को गिनने के लिए दर्शक या छात्र पहली मात्रा पर ताली बजाते हैं, चौथी मात्रा पर ताली बजाते हैं, फिर 6 ठी पर ताली बजाते हैं
Teevra Taal
तीवरा ताल परिचय –
मात्रा –7 मात्रा
विभाग –3 विभाग
ताली – 1 , 4 , और 6 वी
ताल में पहली मात्रा सम कहलाती है इसे “x” से चिन्हित किया गया है
ताली – तीवरा ताल में ताली को ( x 2 3 ) पर चिन्हित किया गया है
खाली – तीवरा ताल में खाली को “० ” से चिन्हित किया जाता है
Teevra Taal Bol In Hindi
बोल – धा दिन ता / तिट कत / गदि गन
तीवरा ताल का ठेका –
ठाह या एक गुन में लिखने का तरीका –
मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | ||
बोल | धा | दिन | ता | तिट | कत | गदि | गन | ||
चिन्ह | x | 2 | 3 |
दो गुन में लिखने का तरीका –
इस ताल को दुगुन में लिखने के लिए दो बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।
जैसे –
मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | ||
बोल | धादिन | तातिट | कतगदि | गनधा | दिनता | तिटकत | गदिगन | ||
चिन्ह | x | 2 | 3 |
तीगुन में लिखने का तरीका
इस ताल को तीगुन में लिखने के लिए तीन बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।
जैसे –
मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | ||
बोल | धादिनता | तिट | कतगदि | गनधा | दिनता | तिटकत | गदिगन | ||
चिन्ह | x | 2 | 3 |
चौगुन में लिखने का तरीका
इस ताल को चौगुन में लिखने के लिए चार बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।
जैसे –
मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | ||
बोल | धादिनता तिट | कतगदि गनधा | दिनता तिटकत | गदिगनधादिन | ता तिट कतगदि | गनधा दिनता | तिटकतगदिगन | ||
चिन्ह | x | 2 | 3 |
तीवरा ताल को हाथ पर लगाने का तरीका –
ताल को हाथ पर दिखने में दोनों हाथो का प्रयोग होता है
पहला विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर पहली मात्रा पर ताली देते हुए 3 बार गिनते और बोल बोलते हैं
दूसरा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 4 वी मात्रा पर ताली देते हुए 2 बार गिनते और बोल बोलते हैं
तीसरा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 6 ठी मात्रा पर ताली देते हुए 2 बार गिनते और बोल बोलते हैं
तीवरा ताल प्रश्न उत्तर –
तीवरा ताल में कितनी मात्रा होती हैं ?
तीवरा ताल में 7 मात्रा होती हैं
तीवरा ताल में विभाग कितने होते हैं ?
विभाग – तीवरा ताल में 3 विभाग होते हैं ।
तीवरा ताल के बोल क्या हैं
धा दिन ता / तिट कट / गदि गन
तीवरा ताल परिचय क्या है ?
मात्रा – इस ताल में 7 मात्रा होती हैं ।
विभाग – इस ताल में 3 विभाग होते हैं ।
ताली – इस ताल में 1 , 4 , और 6वी मात्रा पर ताली लगती है ।
इस ताल का राग गायन में प्रयोग करते हैं।
धा दिन ता तिट बोल के ताल का क्या नाम है ?
तीवरा ताल के बोल धा दिन ता तिट से शुरू होते है
तीवरा ताल का ठाह क्या है ?
तीवरा ताल ठाह – धा दिन ता / तिट कत / गदि गन
तीवरा ताल का कहाँ प्रयोग होता है ?
तीवरा ताल को एकगुन दुगुन तिगुन और चौगुन में तबले व अन्य वाद्यों पर बजाया जाता है और इस ताल का राग गायन में प्रयोग करते हैं।
तीवरा ताल को हाथ पर कैसे लगाते हैं?
तीवरा ताल को हाथ पर लगाने का तरीका –
ताल को हाथ पर दिखने में दोनों हाथो का प्रयोग होता है
पहला विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर पहली मात्रा पर ताली देते हुए 3 बार गिनते और बोल बोलते हैं
दूसरा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 4 वी मात्रा पर ताली देते हुए 2 बार गिनते और बोल बोलते हैं
तीसरा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 6 ठी मात्रा पर ताली देते हुए 2 बार गिनते और बोल बोलते हैं
Click here for all taals in Indian music..
Teevra taal parichay in indian classical music in hindi ekgun dogun is described in this post of Saraswati Sangeet Sadhana..
Click here For english information of this post ..
Some post you may like this…