Sitara Devi Biography in Hindi is described in this post . Kathak shastra notes available on saraswati sangeet sadhana
Sitara Devi Biography in Hindi
Sitara Devi Jivani in Hindi
सितारा देवी
- इनका जन्म कोलकाता में हुआ। इनके पिता श्री सुखदेव सहाय था जो स्वयं कथक नृत्य के महान कलाकार थे। बचपन से ही सितारा को नृत्य कला से प्रेम था। लगभग 12 वर्ष की अवस्था में इन्होंने नृत्य सम्राट शम्भु महाराज से शिक्षा लेनी शुरू की। शीघ्र ही कथक नृत्य की एक अच्छी कलाकार हो गई और उसके बाद भरतनाट्यम और मणिपुरी नृत्य सीखकर उसमें पारंगत हुई।
- प्रारंभ में इनकी इच्छा कुशल अभिनेत्री बनने की थी। और कई फिल्मों में काम भी किया और सफल भी हुई। भारतीय चलचित्रों में भी इन्हें काफी प्रसिद्धि मिल चुकी थी और कई चलचित्रों में इन्होंने नृत्य के साथ अभिनय भी किया है, किन्तु अब फिल्मों में काम करना बंद कर दिया है।
- इन्होंने विदेशों का भ्रमण करते हुए अनेक स्थानों पर भारतीय नृत्य का प्रदर्शन किया और विदेशियों का ध्यान भारतीय नृत्य की ओर आकर्षित किया।
- भारतीय नृत्य के अतिरिक्त सितारा देवी पाश्चात्य नृत्य में भी काफी दिलचस्पी लेती रही हैं। अब देश के विभिन्न भागों में आयोजित संगीत सम्मेलनों में शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन करती हैं। राम और कृष्ण की लीला का अभिनय ये बडी कुशलता से करती है।
- सन् 1969 में इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला और सन् 1972 में पदमश्री से अलंकृत की गई। इस समय मुम्बई में नृत्य शिक्षा प्रदान कर रही है।
Sitara Devi Biography in Hindi is described in this post
Click here for Sitara Devi Biography in english
For More Information Purchase this Book….
Purchase Kathak Book Online …
