खेमटा ताल में 12 मात्रा होती हैं और चारो विभाग समान होते हैं सब में 3 – 3 मात्रा होती हैं 1 , 4 और 10 वी मात्रा पर ताली लगती है और इस ताल को एकगुन दुगुन तिगुन और चौगुन में तबले व अन्य वाद्यों पर बजाया जाता है और ख्याल , ठुमरी में मध्य लय व द्रुत लय साथ प्रयोग की जाता है
12 मात्रा में से पहली मात्रा को सम कहा जाता है और 7 वीं मात्रा को खाली कहा जाता है। खेमटा ताल को गिनने के लिए दर्शक या छात्र पहली मात्रा पर ताली बजाते हैं, 4वी मात्रा पर ताली बजाते हैं, फिर 7 वी मात्रा पर दायें हाथ से हाथ को हिला कर खाली रकते हैं और अंत में फिर से 10 वें मात्रा पर ताली बजाते हैं
Khemta Taal
खेमटा ताल परिचय –
मात्रा –12 मात्रा
विभाग – 4 विभाग
ताली – 1 , 4 , और 10वी मात्रा
ताल में पहली मात्रा सम कहलाती है इसे “x” से चिन्हित किया गया है
ताली – खेमटा ताल में ताली को ( x 2 3 ) पर चिन्हित किया गया है
खाली – खेमटा ताल में खाली को “० ” से चिन्हित किया जाता है
Khemta Bol In Hindi
बोल – धा टे धी / ना ती ना / ता टे धी / ना ती ना
खेमटा ताल और त्रिताल का ठेका –
ठाह या एक गुन में लिखने का तरीका –
मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
बोल | धा | टे | धी | ना | ती | ना | ता | टे | धी | ना | ती | ना |
चिन्ह | x | 2 | 0 | 3 |
दो गुन में लिखने का तरीका –
इस ताल को दुगुन में लिखने के लिए दो बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।
जैसे –
मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
बोल | धाटे | धीना | तीना | ताटे | धीना | तीना | धाटे | धीना | तीना | ताटे | धीना | तीना |
चिन्ह | x | 2 | 0 | 3 |
तीगुन में लिखने का तरीका
इस ताल को तीगुन में लिखने के लिए तीन बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।
जैसे –
मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
बोल | धाटेधी | नातीना | ताटेधी | नातीना | धाटधी | नातीना |
चिन्ह | x | 2 |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
ताटेधी | नातीना | धाटेधी | नातीना | ताटेधी | नातीना |
0 | 3 |
चौगुन में लिखने का तरीका
इस ताल को चौगुन में लिखने के लिए चार बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।
जैसे –
मात्रा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
बोल | धाटेधीना | तीनाताटे | धीनातीना | धाटधीना | तीनाताटे | धीनातीना |
चिन्ह | x | 2 |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
धाटेधीना | तीनाताटे | धीनातीना | धाटेधीना | तीनाताटे | धीनातीना |
0 | 3 |
खेमटा ताल को हाथ पर लगाने का तरीका –
ताल को हाथ पर दिखने में दोनों हाथो का प्रयोग होता है
पहला विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर पहली मात्रा पर ताली देते हुए 3 बार गिनते और बोल बोलते हैं
दूसरा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 4 थी मात्रा पर ताली देते हुए 3 बार गिनते और बोल बोलते हैं
तीसरा विभाग – दायें हाथ से 7 वी मात्रा खाली रखते हुए दांये हाथ से 3 बार गिनते और बोल बोलते हैं
चौथा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 10 वी मात्रा पर ताली देते हुए 3 बार गिनते और बोल बोलते हैं
खेमटा ताल प्रश्न उत्तर –
खेमटा ताल में कितने मात्रा होती हैं ?
खेमटा ताल में 12 मात्रा होती हैं
खेमटा ताल के बोल क्या हैं ?
बोल – धा टे धी / ना ती ना / ता टे धी / ना ती ना
धा टे धी ना ती बोल के ताल का क्या नाम है ?
खेमटा ताल के बोल धा टे धी ना ती से शुरू होते हैं
खेमटा ताल में कितनी ताली और कितनी खाली होती है?
खेमटा ताल में ताली – 1 , 4, और 10वी मात्रा पर और खाली 7 वी मात्रा पर लगती है
खेमटा ताल में कुल कितने विभाग होते हैं?
खेमटा ताल में 4 विभाग हैं हर विभाग में 3 -3 मात्रा होती हैं
खेमटा ताल का ठाह क्या है ?
खेमटा ताल ठाह – धा टे धी / ना ती ना / ता टे धी / ना ती ना
खेमटा ताल को हाथ पर कैसे लगाते हैं ?
खेमटा ताल को हाथ पर लगाने का तरीका –
पहला विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर पहली मात्रा पर ताली देते हुए 3 बार गिनते और बोल बोलते हैं
दूसरा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 4 थी मात्रा पर ताली देते हुए 3 बार गिनते और बोल बोलते हैं
तीसरा विभाग – दायें हाथ से 7 वी मात्रा खाली रखते हुए दांये हाथ से 3 बार गिनते और बोल बोलते हैं
चौथा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 10 वी मात्रा पर ताली देते हुए 3 बार गिनते और बोल बोलते हैं